क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहारीगंज की टीम विजयी
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहारीगंज की टीम विजयी
विज्ञापन
बिहारीगंज़
जूनियर क्रिकेट क्लब पतनी मोहनपुर के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को हुआ़ पहला मैच बिहारीगंज बनाम रमना के बीच खेला गया. मैच में बिहारीगंज की टीम ने जीत हासिल की़ कप्तान नंदी के नेतृत्व में बिहारीगंज टीम ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 155 रन बनाया. लक्ष्य लेकर खेलने उतरी रमना की टीम कप्तान अमन के नेतृत्व में 80 रन पर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार बिहारीगंज की टीम ने 76 रन से जीत दर्ज किया. मैन ऑफ द मैच बिट्टू कुमार को दिया गया. इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सह मोहनपुर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने किया. मौके पर विशाल कुमार, सोनू कुमार, विक्रम कुमार, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, सतीश कुमार, जीवु कुमार, गौरव कुमार, बमबम कुमार, गोविंद कुमार, अमन कुमार आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










