ePaper

तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियों के कारण प्रभावित हो रहे हैं जल के स्त्रोत

Updated at : 22 Mar 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियों के कारण प्रभावित हो रहे हैं जल के स्त्रोत

तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियों के कारण प्रभावित हो रहे हैं जल के स्त्रोत

विज्ञापन

मधेपुरा.

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा शनिवार को विश्व जल दिवस व बिहार दिवस मनाया. बीएनएमयू के पूर्व विकास पदाधिकारी डॉ ललन प्रसाद अद्री, गौतम इन्फोटेक के निदेशक अमित कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक हुस्न जहां व सौरभ कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बीएनएमयू के पूर्व विकास पदाधिकारी ने कहा कि दुनिया जहां 70 फीसदी जल से घिरी है, वहीं पीने योग्य ताजा पानी महज तीन फीसदी ही है. जनसंख्या वृद्धि, बढ़ता शहरीकरण व विकास के लिए तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियों के कारण जल के स्त्रोत प्रभावित हो रहे हैं. व्यक्तिगत तौर पर भी लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं. इससे स्वच्छ जल की मांग बढ़ रही है और पूर्ति बाधित हो रही है. गौतम इन्फोटेक के निदेशक ने कहा कि जल प्रदूषण रोकने, जल के महत्व को समझाने व जल संरक्षण के उद्देश्य से हर वर्ष वैश्विक स्तर पर जल दिवस मनाया जाता है. इस दौरान पानी को बर्बाद होने से बचाकर कई समस्याओं का समाधान तलाशा जाता है. परिवारों को भी जल को बचाने को लेकर जागरूक होने की जरूरत है. जल संरक्षण की शुरुआत घर से करें. उन्हें पानी की जरूरत के बारे में बताते हुए बचाने के तरीकों को समझायें. आस पड़ोस के लोगों, दोस्तों, रिश्तेदारों व करीबियों को भी जल संरक्षण का महत्व व तरीका बतायें. पूर्व वार्ड पार्षद सह समाजसेवी ध्यानी यादव ने कहा बिहार दिवस पर लोग एकजुट होकर न केवल राज्य के ऐतिहासिक योगदान का सम्मान करते हैं, बल्कि एक साथ मिलकर समाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प भी लेते हैं. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बिहार की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूती से स्थापित करना है. नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक हुस्न जहां ने जल की बेवजह बर्बादी नहीं करने व ज्यादा से ज्यादा जल संरक्षण करने की सलाह दी. मंच संचालन सौरभ कुमार ने किया. मौके पर बाबुल कुमार, मुस्कान कुमारी, निक्की कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा कुमारी, गुंजन कुमारी, मोनिका कुमारी, सुमित कुमार, सागर कुमार, अभी गुप्ता, गुड्डू कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन