विवेकानंद बने डीआइजी, लोगों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
विवेकानंद बने डीआइजी, लोगों में खुशी

विवेकानंद बने डीआइजी, लोगों में खुशी

विज्ञापन

सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी निवासी विवेकानंद सिंह राठौर का पदोन्नति डीआइजी पद पर हुई है. पदोन्नति होने पर लोगों में खुशी है. समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने विवेकानंद सिंह राठौर को बधाई दी. निखिल ने बताया कि विवेकानंद 2012 बैच के असम मेघालय कैडर में है. इन्होंने दो राष्ट्रपति के द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित है. एसएसपी रहते हुए मेघालय में कई सामाजिक कार्य संचालित करते हैं. जानकारी हो कि वहां पर एक सरकारी विद्यालय भी गोद लिए हुए है. विवेकानंद के पिताजी सेवानिवृत्त एसडीओ लिलानंद सिंह व सेवानिवृत्त माता किरण सिंह ने यह गौरवान्वित होने का पल है. मौके पर बधाई देने के लिए रामपट्टी मुखिया विजय सिंह, सूरज सिंह, सेवानिवृत्त पीएमजी भगवान दास टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल, राजेश कुमार राजू, राजेश कुमार झा, मनीष आनंद, सागर यादव, ई. राजेश कुमार, गौरव कुमार झा, संतोष मल्लिक, अभिषेक साह, अनुज सिंह, प्रिंस कुमार, अरविंद प्राणसुखका, इन्द्रदेव स्वर्णकार आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन