पहल एक प्रयास कार्यक्रम के तहत विद्यालय का किया भ्रमण

Updated:
विज्ञापन
पहल एक प्रयास कार्यक्रम के तहत विद्यालय का किया भ्रमण

पहल एक प्रयास कार्यक्रम के तहत विद्यालय का किया भ्रमण

विज्ञापन

सिंहेश्वर. बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज से विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पटना के पहल, एक प्रयास कार्यक्रम को लेकर प्राध्यापकों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय सबैला का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार अमर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पहल- एक प्रयास योजना के नोडल पदाधिकारी डॉ जितेंद्र ने विद्यार्थियों को बताया कि बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में पहल- एक प्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पॉलीटेक्निक, आईआईटी जेईई एवं नीट की तैयारी हेतु निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. उन्होंने छात्रों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ साजिद एवं डॉ अजय गिरी ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें उच्च शिक्षा, तकनीकी ज्ञान एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया. शिक्षकों ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में बताया. महाविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो उत्तम कुमार ने स्थानीय अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में अनुभवी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों द्वारा बच्चों को निशुल्क मार्गदर्शन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहल- एक प्रयास कार्यक्रम गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आर्थिक स्थिति कभी भी प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बननी चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक बच्चे इस योजना का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करें. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. शिक्षकों ने उन्हें भविष्य में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन