ePaper

कोसी की बेस्ट सोशल वर्कर सम्मान से सम्मानित हुई कुमारी विनीता भारती

Updated at : 23 Mar 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी की बेस्ट सोशल वर्कर सम्मान से सम्मानित हुई कुमारी विनीता भारती

मधेपुरा जैसे पिछड़े व समाजवादी भूमि पर उन्हें जो प्यार, स्नेह व आशीर्वाद मिला है,

विज्ञापन

मधेपुरा. दी लेट्स इंस्पायर बिहार के स्थापना सह बिहार दिवस के मौके पर पटना के बापू साभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के चर्चित आईपीएस विकास वेवभ के द्वारा कोसी की जन प्रिय नेत्री सह राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती को कोसी की बेस्ट सोशल वर्कर सम्मान से सम्मानित किया गया. इस सम्मान के बाद कुमारी विनीता भारती को मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल के लोगों द्वारा लगातार बधाई मिल रही है. लोग सोशल मिडिया समेत अन्य प्लेटफार्म पर कुमारी विनीता भारती को बधाई व शुभकामनायें दे रहे हैं. कुमारी विनीता भारती ने बताया कि कोसी की ऐतिहासिक भूमि पर लगातार समाज सेवा करके वह खुद गौरवान्वित महसूस करती हैं. मधेपुरा जैसे पिछड़े व समाजवादी भूमि पर उन्हें जो प्यार, स्नेह व आशीर्वाद मिला है, उनका वह सदा ऋणी रहेंगी. बिहार के चर्चित आईपीएस के द्वारा सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह मधेपुरा व कोसी की भूमि की ताकत है, जो मुझे लगातार आगे बढ़ने को प्रेरित करती है. इस सम्मान के लिए आईपीएस विकास वैवभ समेत पूरी लेट्स इंस्पायर की टीम को दिल से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं. साथ ही साथ मधेपुरा समेत कोसी वासियों को इतना प्यार स्नेह आशीर्वाद देने के लिए नमन करती हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन