घटिया सड़क निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश, किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 8:21 PM
घटिया सड़क निर्माण से ग्रामीणों में आक्रोश, किया हंगामा
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुबन पंचायत अंतर्गत उदा गांव के समीप मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एनएच 106 से उदा टोला तक सड़क निर्माण कार्य जारी है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि एक करोड़ 29 लाख 60 हजार 196 रुपये की लागत से सड़क निर्माण में संवेदक के द्वारा धांधली की जा रही है. गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को देख ग्रामीणों में आक्रोश है. मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों हंगामा किया. ग्रामीण देवनारायण राम, गोपाल मेहता, विनय कुमार यादव, बालकृष्ण महतो, लालचंद सहनी, पप्पू यादव, इंदल महतो, शिवनंदन यादव, बिशु यादव, मोहन महतो, संतोष यादव, मटकी यादव, उमेश महतो आदि ने कहा कि ठेकेदार के द्वारा इस पीसीसी सड़क में मानक की अनदेखी की जा रही है.
पुलिया निर्माण को छह माह भी नहीं हुआ है और वह क्रैक कर गया है. गुणवत्ता विहीन कार्य को देखकर ग्रामीणों ने शिकायत अधिकारियों से की. शिकायत पर कनीय अभियंता जयशंकर प्रसाद निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर जांच की. उन्होंने तत्काल ठेकेदार को काम रोकने का आदेश दिया. कनीय अभियंता निर्माण कार्य स्थल से वापस लौटे और ग्रामीण भी वहां से चले गए. उसके बाद संवेदक ने फिर से घटिया निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया. इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए ग्रामीण फिर से निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर हंगामा किया. इसके बाद निर्माण कार्य स्थल पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रवीण कुमार पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझा बूझकर कहा कि गिट्टी में अलकतरा मिली हुई है और कई ट्रैक्टर पर लोड है वह खराब हो जायेगा. इसलिए जहां पर मिट्टी और जेएसबी का काम ठीक है. वहां पर पिचिंग करने दिया जाय.इस बाबत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर हमने स्वयं निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया. ठेकेदार को निर्देश दिया है जितना मटेरियल साइट पर आया हुआ है उसको जहां पर जेएसबी का काम ठीक है और जहां सड़क प्राक्कलन के अनुसार चोरी है वहां पर उसे लगाया जाए बाकी का काम बंद रहेगा और पूरी जांच के साथ निर्माण कार्य में सुधार लाने पर ही निर्माण कार्य बढ़ेगी, लापरवाही बरतने पर ठेकेदार पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










