यूवीके कॉलेज में सख्ती से संचालित हो रहा हैं स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
यूवीके कॉलेज में सख्ती से संचालित हो रहा हैं स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

भीषण ठंड को देखते हुए महाविद्यालय परिसर से बाहर अभिभावकों के लिए अलाव की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

मधेपुरा.

यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा काफी शांतिपूर्ण तरीके से और सदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो रही है. परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा ने जानकारी देते हुये बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में जहां 1345 वहीं द्वितीय पाली में 1422 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी.

मालूम हो कि उदाकिशुनगंज के एसडीएम एवं एसडीपीओ के सहयोग से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे है. सभी विद्यार्थियों का मोबाइल फोन एवं बैग परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही लेकर सुरक्षित कमरे में रख दिया जाता है. मालूम हो कि भीषण ठंड को देखते हुए महाविद्यालय परिसर से बाहर अभिभावकों के लिए अलाव की व्यवस्था की गयी है. मालूम हो कि उक्त परीक्षा 16 दिसंबर से प्रारंभ हुई थी और यह परीक्षा चार जनवरी तक संचालित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन