ePaper

शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 28 Dec 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार

श्रीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते रात रामनगर बाजार से दो शराबी युवक को शराब पीकर हंगामा करने के दौरान पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते रात रामनगर बाजार से दो शराबी युवक को शराब पीकर हंगामा करने के दौरान पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. श्रीनगर थाना अप्राथमिकी संख्या -134/2025 दिनांक-27-12-2025 के तहत बीएनएस की धारा -126(2)/115(27)/117(2)/303(2)/352/351(2) एवं धारा- 37 बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2022 के आरोपी मिथिलेश यादव उम्र 32 वर्ष पिता धीरेंद्र यादव एवं मंगेश राय उम्र 28 वर्ष पिता सुरेश राय रामनगर महेश, टोला-श्रीनगर, वार्ड पांच निवासी दोनों युवक पहले भी शराब के नशे में मारपीट एवं गाली-गलौज के आरोप में जेल जा चुका है. इस तरह की यह दूसरी घटना है. इस विषय में थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि दोनों युवक रामनगर बाजार में शराब पीकर देर रात हंगामा कर रहा था सूचना मिलने पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन