ePaper

हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 04 Nov 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

मुरलीगंज . पुलिस ने सोमवार को गश्ती के दौरान दो युवकों को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि दोनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते उनकी योजना विफल कर दी गयी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 12:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि कोल्हायपट्टी वार्ड संख्या एक में कुछ युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना के आधार पर गृह रक्षक नवीन कुमार, गृह रक्षक सुबोध कुमार और अन्य पुलिस बल ने छापेमारी की. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा. तलाशी के क्रम में दोनों के पास से एक-एक कट्टा और कारतूस बरामद हुआ. गिरफ्तार युवकों की पहचान अरुण पासवान पिता स्व खोमन पासवान, संदीप कुमार पिता अरुण पासवान दोनों निवासी वार्ड संख्या एक कोल्हायपट्टी, थाना मुरलीगंज, जिला मधेपुरा के रूप में हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में दोनों हथियारों का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस हर स्तर पर सख्त निगरानी कर रही है. अवैध हथियार और आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन