ePaper

बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में किया सड़क जाम

Updated at : 09 Mar 2026 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में किया सड़क जाम

बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में किया सड़क जाम

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानीपट्टी पंचायत में बिजली कनक्शन काटे जाने के विरोध में लोगों ने रौता-मधेपुरा पथ को जाम कर विद्युत विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की. इस दौरान दो घंटे तक आवागमन ठप रहा. जानकारी के अनुसार पंचायत के बाली टोला वार्ड संख्या चार में बीते कई महीने से बिजली विपत्र जमा नहीं करने के कारण विभाग द्वारा गांव के 50 लोगों का कनेक्शन काट दिया था. इसे लेकर उपभोक्ताओं ने सोमवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. लोगों ने रौता-मधेपुरा मार्ग को दो घंटे तक जाम रखा. प्रदर्शन में बालेश्वर ऋषिदेव, बिलट ऋषिदेव, दिलीप ऋषिदेव, लक्ष्मण ऋषिदेव, देवन ऋषिदेव, हरूल, विदो, कौशलेंद्र ऋषिदेव, जद्दू ऋषिदेव, विदो ऋषिदेव, विमला देवी, सरोज देवी,चांदनी,दुर्गावती देवी,झिनका, सुभावती, बदामी देवी,राज कुमारी आदि शामिल थे. प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मियों ने उनकी बस्ती की लाइन काट दी. उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत कर्मी बिना मीटर रीडिंग के मनमाने ढंग से बिल वसूल करना चाहते हैं. प्रदर्शन की सूचना पर मुखिया अनिल ऋषिदेव पहुंचे. महिलाओं को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कुमारखंड के जूनियर इंजीनियर शंभू कुमार ने बताया कि नेवर पैड योजना के अंतर्गत बिजली काटी जा रही है, जिनका अब तक एक भी रुपये बिल के रूप में जमा नहीं हुआ है उन्हें इस श्रेणी में रखा गया है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन