पांच ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

पांच ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
मुरलीगंज. पांच ग्राम स्मैक के साथ दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बुधवार की संध्या सूचना मिली कि दो युवक स्मैक के साथ कोल्हायपट्टी से दिग्घी की ओर जाने वाला है. सूचना पर पुलिस ने दिग्घी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. इस दौरान पुलिस को देख दिग्घी के तरफ आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक ने बाइक घुमाकर भागने लगा. जिसे पकड़कर तलाशी ली गयी तो रंजन कुमार के पेंट के पॉकेट से स्मैक मिला. इसका डिजिटल तराजू पर वजन करने के बाद पांच ग्राम हुआ. गिरफ्तार दोनों युवक जानकीनगर थाना क्षेत्र के चैनपुरा वार्ड सात निवासी रंजन कुमार और सन्नी देव कुमार को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत भेज दिया गया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










