चालीस लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चालीस लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शनिवार की रात एएसआई कमल किशोर कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती कर रहे थे

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा शनिवार की रात अरार थाना क्षेत्र से दो शराब तस्कर चालीस लीटर देशी महुआ शराब के गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने दी. थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात एएसआई कमल किशोर कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती कर रहे थे. जैसे ही डेफरा नहर के नजदीक पुलिस गाड़ी पहुंची तो देखा कि एक बाइक पर दो सवार ग्वालपाड़ा की ओर से आ रहा है. जो पुलिस गाड़ी को देख कर भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन बल के हत्थे चढ़ गया. बाइक पर सवार दोनों के बीच एक बोरा था. जिससे शराब जैसे बदबू आ रही थी. बोरा खोलने पर बोरा से चालीस लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ. नाम पता पूछे जाने पर एक ने अपना नाम जीतू कुमार दूसरे ने अपना नाम मोती कुमार निवासी मानिकपुर जिला मधेपुरा बताया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा है हिरासत में लिए गए दोनों तस्कर के खिलाफ सक्षम धारा में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन