40 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त

Updated:
विज्ञापन
40 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त

40 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त

विज्ञापन

अरार थाना पुलिस ने डेफरा नहर के समीप की कार्रवाई, दोनों आरोपितों को भेजा गया जेल

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा). अरार थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक टेंपो को भी जब्त किया है. थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार व एएसआइ धीरज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. एएसआइ धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम डेफरा नहर के समीप सांध्य गश्ती पर थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि ग्वालपाड़ा की ओर से एक टेंपो पर सवार दो युवक भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. चेकिंग के दौरान ग्वालपाड़ा की ओर से आ रहे एक टेंपो चालक ने पुलिस बल को देखकर वाहन घुमाकर भागने का प्रयास किया. हालांकि, मुस्तैद पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर टेंपो को रोक लिया. टेंपो पर सवार युवकों की पहचान प्रिंस कुमार व लव कुमार के रूप में हुई है, जो सरौनी कला के रहने वाले हैं. वाहन की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक की बोरी से 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब व टेंपो को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन