दो गोली व कार्बाइन के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 27 Jan 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
दो गोली व कार्बाइन के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

दो गोली व कार्बाइन के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा अरार थाना क्षेत्र से दो गोली व कार्बाइन के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी अरार थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि रविवार को संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के गुरुकी हटिया के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को एक कार्बाइन व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति में शामिल एक का नाम दिलखुश कुमार दूसरे का नाम गुंजन कुमार दोनों निवासी सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया बताया गया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़ाए गए व्यक्ति ने बताया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी अजीत कुमार से खरीद किए है. वहीं पकड़ाए गए व्यक्ति के निशानदेही पर बभनगामा से अजित कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ किए जाने की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन