भूसा घर में मिले महिला के शव मामले में दो नामजद, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
भूसा घर में मिले महिला के शव मामले में दो नामजद, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

भूसा घर में मिले महिला के शव मामले में दो नामजद, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

भैरोपट्टी हत्याकांड, मृतका के पिता ने दर्ज कराया मामला

मुरलीगंज.

थाना क्षेत्र अंतर्गत भतखोड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 14 भैरोपट्टी गांव स्थित भूसा घर से मंगलवार को बरामद महिला के शव मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी. मृतका के पिता आलम ने थाने में दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है. हालांकि घटना के दूसरे दिन तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

मृतका की पहचान भैरोपट्टी वार्ड 14 निवासी स्व अजाबुल की पत्नी हिना खातून उर्फ हिना प्रवीण के रूप में हुई है. पिता ने आरोप लगाया कि हिना की हत्या कर शव को भूसा घर में छिपा दिया.पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.

गौरतलब है कि हिना के पति अजाबुल की लगभग दो वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी थी. इसके बाद वह अकेले ही बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी.

इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में अनुसंधान जारी है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन