कोढ़ा गिरोह के दो शातिर बदमाश चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा गिरोह के दो शातिर बदमाश चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया

कोढ़ा गिरोह के दो शातिर बदमाश चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया

विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश के पास से चोरी की बाइक, कट्टा , कारतूस व मोबाइल बरामद

उदाकिशुनगंज.

पुलिस ने सोमवार की संध्या एनएच 106 पर वाहन चेकिंग के दौरान कोढ़ा गिरोह के शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुअनि राजेश कुमार चौधरी ने सशस्त्र बलों के साथ एक बाइक पर सवार होकर दो लोगों को रूकने के लिए कहा, जो भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर एक अपराधी बंटी कुमार के पास से कट्टा , कारतूस व दूसरे अपराधी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ. वहीं बाइक चोरी का निकला.

दोनों कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयाटोला, जुरावगंज, वार्ड एक के डब्लू यादव का पुत्र बंटी कुमार (32) वर्ष व दीपक यादव का पुत्र सौरभ कुमार (23) है. पुलिस दोनों गिरफ्तार अपराधी के आपराधिक इतिहास को खंगालने में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन