घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

जेसीबी मशीनों के जरिए फूलों की बारिश की गई

विज्ञापन

कुमारखंड न्यायालय से जमानत मिलने के बाद पहली बार खुर्दा आवास आगमन पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने सांसद पप्पू यादव का भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाशक्ति के कार्यकर्ता एवं समर्थक प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में मीरगंज-जदिया एसएच-91 स्थित केवटगामा चौक पर में जुटे थे. जैसे ही सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव वाहन के काफिला से केवटगामा चौक पहुंचे वहां पूर्व से मौजूद कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने ढोल-नगारों की गूंज और नारों के बीच समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. फूलों की मालाएं पहनाईं और जेसीबी मशीनों के जरिए फूलों की बारिश की गई. सांसद के स्वागत में हजारों समर्थक अपने वाहनों के साथ पहुंचे थे. रोड शो मीरगंज चौक से शुरू होकर जोरगामा,रहटा,लक्षमीपुर चंदिस्थान पंचायत स्थित मीरगंज-जदिया मार्ग से गुजरते हुए खुर्दा स्थित पैतृक आवास पहुंचा,जहां पहले से ही समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी. आवासीय परिसर को भी फूलों और बैनरों से सजाया गया था. समर्थकों ने यहां भी सांसद का जोरदार स्वागत किया. मालूम हो कि 13 फरवरी को सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उनके समर्थकों ने प्रखंड के विभिन्न गांव में जश्न मनाया था. रिहाई के बाद आज पहली बार पैतृक घर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. मौके पर सांसद पप्पू यादव ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जनता का प्यार एवं विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. सांसद ने कहा कि क्षेत्र में अमन,शांति और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि वे जाति-धर्म और नफरत की राजनीति से उपर उठकर कोशी एवं सिमांचल के विकास की दिशा देने के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे. इस अवसर पर युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष सह भावी मुखिया प्रत्याशी राहुल कुमार,दीपक कुमार,रणधीर कुमार,विनोद कुमार,पंकज कुमार,सुमित कुमार,मु.शमशुल,मु.जावेद आलम,राजीव कुमार,रतन कुमार,मुरली,राजकुमार,रूपेश, पिंकू,मनोज यादव ,प्रदीप यादव,और अन्य युवा साथी,दीपक कुमार यादव,जीतू कुमार,अंकित कुमार,दिलकुश कुमार,राजा कुमार,मु.साहेब, मुरली कुमार,सौरभ,सोनू कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन