विद्युत कार्यालय में ”जनता दरबार”आयोजित, जेई ने मौके पर किया समस्याओं का निबटारा
सुखासर पंचायत के मुखिया अरुण कुमार शर्मा ने विभाग के इस कदम की सराहना की.
ग्वालपाड़ा प्रखंड स्थित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान कनीय अभियंता (जेई) निलेश कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका त्वरित निष्पादन किया. जनता दरबार में मुख्य रूप से बिजली बिल में सुधार, नए कनेक्शन और मीटर संबंधी शिकायतों को सुनी. जेई निलेश कुमार ने आवेदन पत्रों की जांच कर कई उपभोक्ताओं की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया. विशेष रूप से नए कनेक्शन के लिये आये आवेदकों को तुरंत मीटर उपलब्ध कराये गये. जिससे लोगों में काफी उत्साह देखा गया. इस अवसर पर उपस्थित सुखासर पंचायत के मुखिया अरुण कुमार शर्मा ने विभाग के इस कदम की सराहना की. मुखिया अरुण कुमार शर्मा ने बताया, “हम लोग नए कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं को लेकर जेई के पास आये थे. उन्होंने न केवल हमारी बात सुनी, बल्कि तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को नए मीटर भी आवंटित किये. जेई निलेश कुमार ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना एवं उनकी शिकायतों का समय पर निपटारा करना है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी किसी भी समस्या के लिए सीधे कार्यालय में संपर्क करें ताकि बिचौलियों से बचा जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए