उच्च शिक्षा के लिए दो चिकित्सा को मिली विभाग से अनुमति, विदाई समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन
उच्च शिक्षा के लिए दो चिकित्सा को मिली विभाग से अनुमति, विदाई समारोह आयोजित

उच्च शिक्षा के लिए दो चिकित्सा को मिली विभाग से अनुमति, विदाई समारोह आयोजित

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंकित सौरभ व पीएचसी में ही पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार को उच्च प्राप्ति के लिए अध्ययन अवकाश की अनुमति मिली है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंकित सौरभ को तीन साल और डॉ नवीन कुमार को दो साल की अध्ययन अवकाश की मिली है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सौरभ उड़ीसा के राउरकेला में पीजी की पढ़ाई करेंगे, जबकि डॉ नवीन सहरसा के लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में उच्च शिक्षा की प्राप्ति करेंगे. दोनों चिकित्सा पदाधिकारियों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विरमित होने पर पीएचसी परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

वहीं पीएचसी के प्रभारी बनाये जाने पर डॉ रूपेश कुमार का स्वागत किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने दोनों चिकित्सकों को उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रूपेश कुमार का स्वागत किया गया. मौके पर समाजसेवी अनुराग सिंह, आलम शेख, नीतीश राणा, गौरव कबीर, समरेंद्र कुमार, मिथुन रंजन, गौरव कुमार, डाॅ जय कुमार, राजू कुमार उर्फ जग्गा, डॉ देवेंद्र कुमार शर्मा, डॉ प्रकाश गुप्ता, सीएचओ मो शकील अख्तर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन