चोरों ने दो लाख नकद व पांच लाख के जेवरात की चोरी

Updated at : 31 Mar 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने दो लाख नकद व पांच लाख के जेवरात की चोरी

चोरों ने दो लाख नकद व पांच लाख के जेवरात की चोरी

विज्ञापन

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर वार्ड दो में चोरों ने एक घर से दो लाख नकद व पांच लाख के जेवरात की चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित गौरीपुर वार्ड दो निवासी मो ओसी अहमद ने बताया कि वह एक दिन पूर्व शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दा स्थित घर ईद मनाने चला गया था. इस बीच चोरों ने चोरी कर ली. घटना का पता तब चला जब घर में प्रत्येक दिन पानी देने आने वाले युवक ने फोन पर पानी के लिए पूछा. तब पीड़ित ने गिद्दा में रहने की बात बतायी. युवक ने बताया कि घर खुला हुआ है. शक होने पर जब गौरीपुर स्थित घर आया तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था. जबकि कमरे के अंदर गोदरेज और बॉक्स पलंग को खोलकर दो लाख नकद और लगभग तीन लाख मूल्य का विभिन्न सामान जिसमें सोने का चैन, कान का बलिया दो सेट, सोना का अंगूठी, पायल, दो सेट चांदी का चूड़ी, चांदी का दस सिक्का सहित अन्य सामान लेकर चला गया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन