वाहन चेकिंग के दौरान दो शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान दो शराबी गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान दो शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर नहर के पास पुलिस ने दो शराबी को छह लीटर देसी शराब व बाइक के पकड़ा. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को संध्या गश्ती के दौरान एएसआइ मनोज कुमार शाहपुर नहर के नजदीक एनएच 106 पर वाहन चेकिंग कर रहा था. इस दौरान शाहपुर संथाली की ओर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति आ रहा था, जो पुलिस बल को देखकर भागने लगा. इसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया . बरामद शराब व जब्त बाइक सहित शराब तस्कर को थाना लाया गया. एक ने नाम उमेश मुखिया व दूसरे ने नाम नरेश मुखिया निवासी परसाहा थाना अरार बताया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर शराब के नशे में था. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन