हाईटेंशन तार गिरने से दो गायें झुलसी, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
हाईटेंशन तार गिरने से दो गायें झुलसी, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

हाईटेंशन तार गिरने से दो गायें झुलसी, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

विज्ञापन

घैलाढ़. परमानंदपुर थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार को हाईटेंशन तार गिरने से दो गायें झुलस गयी. घटना से नाराज ग्रामीणों ने सहरसा-सुपौल मार्ग को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परमानंदपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार सदलबल के साथ पहुंचे. ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया. ग्रामीणों ने कहा कि नौ सालों से तार नहीं बदल गया है. तार जर्जर हो गयी है. बता दें कि बिजली बलुआहा गांव में बलुआहा फीडर से बिजली की सप्लाई होती है. जगह-जगह ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है. शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे हाईटेंशन तार गिर गया. तार गिरने से घर के बाहर सड़क किनारे बंधे धनिकलाल यादव के दो गायें झुलस गयी. घटना की सूचना के बावजूद जब घंटों तक बिजली का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने सहरसा से सुपौल की ओर जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस के मनाने और बिजली कर्मियों के तार बदलने पर लोग माने. जिसके बाद जाम समाप्त हो गया. बिजली कनीय अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि बिजली तार गिरने से लोगों में आक्रोश था. तत्काल तार को मरम्त कर बिजली की सप्लाई कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन