ePaper

साहसिक शिविर में भाग लेंगे बीएनएमयू के दो छात्र

Updated at : 18 Oct 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
साहसिक शिविर में भाग लेंगे बीएनएमयू के दो छात्र

साहसिक शिविर में भाग लेंगे बीएनएमयू के दो छात्र

विज्ञापन

मधेपुरा. बीएनएमयू के दो विद्यार्थी आगामी नौ से 19 दिसंबर 2025 तक अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनीयरिंग एंड रिवर राफ्टिंग सेंटर, पिरडी (हिमाचल प्रदेश) में सहभागिता करेंगे. इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रतिभा को जाने-आने का निकटतम मार्ग से द्वितीय श्रेणी के किराया का भुगतान महाविद्यालय आंतरिक स्रोत/नियमित गतिविधि मद से किया जायेगा. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने इस कार्यक्रम के लिए बीएनएमयू को दो सीटें आवंटित की हैं. यहां के एक स्वयंसेवक एवं एक स्वयंसेविका इस कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा साहसिक शिविर हेतु एक स्वयंसेवक व एक स्वयंसेविका का चयन किया जाना है. इस चयन प्रकिया में भाग लेने के लिए स्वयंसेवकों के लिए कुछ अहर्ताएं निर्धारित हैं. स्वयंसेवक माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत हो और गत एक वर्ष में उच्च कोटि का कार्य किया हो. सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लिया हो. पूर्व में पूर्व-गणतंत्र दिवस परेड शिविर, गणतंत्र दिवस परेड शिविर, साहसिक शिविर व राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग नहीं लिया हो. उन्होंने बताया कि शिविर के संबंध में कुलपति प्रो बीएस झा के आदेशानुसार सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन