पंद्रह मिनट मे दो बाइक की लूट, पुलिस बनी उदासीन

Updated:
विज्ञापन
पंद्रह मिनट मे दो बाइक की लूट, पुलिस बनी उदासीन

घटना के बाद पीड़ित ने भागकर कोपा गांव पहुंचकर जान बचाया.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बुधमा पुलिस कैंप अन्तर्गत माली-बुधमा सम्पर्क पथ पर पुल के समीप शनिवार की देर रात नकाबपोश बदमाशों ने दो बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि 15 मिनट के अन्तराल में अलग-अगल दो बाइक सवार राहगीर को नकाबपोश बदमाशों ने शिकार बनाया है. वही उसके साथ मारपीट भी की है. पीड़ित ने बताया है कि बदमाशों ने लाठी से चलती बाइक सवार पर प्रहार कर रोकने की कोशिश की. इस दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गया. इस दौरान बदमाशों ने बाइक लूटकर खगड़िया-सहरसा सीमावर्ती इलाके की तरफ भागने में सफल रहा है. पीड़ित सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना अन्तर्गत भौरा निवासी मनीष कुमार पासवान से बजाज पल्सर बाइक लूट ली गई. जबकि एक अन्य बाइक हीरो स्प्लेंडर भी लूट की गई है. घटना के बाद पीड़ित ने भागकर कोपा गांव पहुंचकर जान बचाया. जहां स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुरभाष के माध्यम सूचित कर घटना की जानकारी दी है. मालूम हो कि तीन दिन पूर्व भी आईआईएफएल समस्त माइक्रोफाईनेंस लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट से कैश की लूट की गई है. जो अबतक पुलिस के पहुंच से दूर बताया जा रहा है. ….घटना की छानबीन की जा रही है. संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. घटना में संलिप्त अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जितेन्द्र ठाकुर, प्रभारी थानाध्यक्ष, उदाकिशुनगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन