दो दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम संपन्न

Updated:
विज्ञापन
दो दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम संपन्न

दो दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन

मधेपुरा. शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम संपन्न हो गया. 27 व 29 मार्च को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य रमेश कुमार रमण ने किया. उन्होंने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को छात्रों के लिए उपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों में विज्ञान की समझ विकसित होती है. कार्यक्रम में साइंस क्विज, सोलर सिस्टम का वीडियो प्रदर्शन तथा साइंस का मॉडल प्रदर्शित किया. साइंस क्विज में वर्ग नवम् के छात्र सक्षम कुमार ने प्रथम स्थान, गोलू कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वर्ग नवम की छात्रा अंजली कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी के साइंस कम्यूनिकेटर मुकेश कुमार, टेक्नीशियन रीतेश कुमार, बस चालक मोकिल कुमार की भूमिका कार्यक्रम में महत्वपूर्ण रही. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय से-के वरीय शिक्षक रुपनारायण यादव, डा. संतोष कुमार, आनंद के रंजन, विकास कुमार, अमृता कुमारी, रानी कुमारी, निधि कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन