ePaper

मंजौरा में आग लगने से तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Updated at : 29 Apr 2024 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
मंजौरा में आग लगने से तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

मंजौरा में आग लगने से तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. प्रखंड क्षेत्र के मंजौरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में रविवार की रात्रि में अचानक आग लगने से तीन परिवार का घर जलकर राख हो गया. इस कारण पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. अग्नि पीड़ित बिंदिया देवी पति कुंदन सिंह, नीलम देवी पति दीपक सिंह एवं गीता देवी पति स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि हम लोग पूरे परिवार के साथ रविवार की रात्रि खाना खाकर सो गये थे. अचानक मध्य रात्रि के बाद लगभग 11:30 बजे के करीब आग लग गयी. आग लगने के उपरांत हम लोग अपने-अपने घर से किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले. शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह घर में सोये बच्चे को बाहर निकाल कर जान बचाया गया. नहीं तो आग की चपेट में बच्चे की झुलसकर जान जा सकती थी. वहीं बताया जाता है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा समान कपड़ा, जेवर, वर्तन, फर्नीचर, खाद्यान्न समेत नकदी जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पाकर एक बड़ी घटना से बचाया जा सका. इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने दमकल टीम को भी आग लगने की जानकारी दी,सूचना मिलते ही दमकल की टीम के अग्निसमन प्रभारी दुलन पासवान,अग्नि रविकांत कुमार, आशीष कुमार, एमडी वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू किया. इधर आगलगी की सूचना पर सीओ हरिनाथ राम मौके पर पहुंच कर कहा कि पीड़ितों को मदद पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगलगी में तीन परिवार का घर जलकर राख हो गया है. क्षति का आकलन किया जा रहा है. कुछ नगदी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है. तत्काल पीड़ित परिजनों को पॉलिथीन एवं अन्य सहायता सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रत्येक पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन