कल से लगेगा तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप, अब पटना जाने की जरूरत नहीं

Updated:
विज्ञापन
कल से लगेगा तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप, अब पटना जाने की जरूरत नहीं

जिलावासियों के लिए एक बेहद राहत भरी और महत्वपूर्ण खबर है. अब नया पासपोर्ट बनवाने या उसके नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए मधेपुरा के लोगों को पटना या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.

विज्ञापन

समाहरणालय परिसर में 24 से 26 मई तक चलेगा विशेष शिविर

मधेपुरा.

जिलावासियों के लिए एक बेहद राहत भरी और महत्वपूर्ण खबर है. अब नया पासपोर्ट बनवाने या उसके नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए मधेपुरा के लोगों को पटना या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. विदेश मंत्रालय और डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में 24 मई 2026 से तीन दिवसीय ””पासपोर्ट सेवा मोबाइल कैंप”” का आयोजन किया जा रहा है. यह विशेष शिविर 26 मई 2026 तक संचालित रहेगा. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस तीन दिवसीय विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही लोगों को पासपोर्ट की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें अनावश्यक यात्रा और आर्थिक बोझ से बचाया जा सके. इस शिविर में भाग लेने के लिए आवेदकों को पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन