ePaper

बीएनएमयू के तीन प्रभारी प्राचार्य बने नियमित प्राचार्य

Updated at : 21 Mar 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
बीएनएमयू के तीन प्रभारी प्राचार्य बने नियमित प्राचार्य

बीएनएमयू के तीन प्रभारी प्राचार्य बने नियमित प्राचार्य

विज्ञापन

मधेपुरा. केपी कॉलेज मुरलीगंज के प्रभारी प्राचार्य डॉ जवाहर पासवान, विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो पवन कुमार व एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा के प्रभारी प्राचार्य डॉ उपेंद्र पंडित बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना की चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल कर नियमित प्राचार्य बन गये हैं. डॉ जवाहर पासवान का चयन यूआर कोटि, प्रो पवन कुमार का चयन बीसी कोटि व डॉ उपेंद्र पंडित का चयन ईबीसी कोटि में हुआ है. नियमित प्राचार्य की सूची जारी होने के बाद ऐसा लग रहा है कि बीएनएमयू के 11 अंगीभूत महाविद्यालय को भी अब जल्द ही नियमित प्राचार्य मिल जायेंगे. चयनित शिक्षकों को सोशल मीडिया पर देर शाम से लोग बधाई देते रहे. आयोग ने 18 मार्च व 19 मार्च को इंटरव्यू के बाद 116 सफल आवेदकों की सूची 20 मार्च यानि गुरुवार की शाम को जारी कर दी है. उम्मीदवारों का इंटरव्यू व एकेडमिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की गयी है. मालूम हो कि बीएनएमयू समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में नियमित प्राचार्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया दो साल पहले शुरू की गयी थी. वहीं आवेदन से लेकर फाइनल सूची जारी करने में करीब 16 महीने का समय लगा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना ने आरक्षण कोटि के अनुसार 173 पदों के लिए 15 नवंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था. स्कूटनी के बाद पिछले महीने योग्य अभ्यर्थियों की सूची फाइनल हो सकी. वहीं 18 मार्च व 19 मार्च को इंटरव्यू के लिए सभी को पटना बुलाया गया था. गुरुवार को आयोग ने कोटिवार सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की. इनमें सामान्य वर्ग के 77, बीसी वर्ग के 16, ईबीसी वर्ग के 5, एससी वर्ग के 15 व विधि संकाय अंतर्गत 3 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण दिव्यांग व मूक बधिर कोटि के 5 सीटें खाली रह गयी है. आयोग की ओर से कहा गया है कि सफल अभ्यर्थियों को जल्द ही विश्वविद्यालय आवंटित किया जायेगा. इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर से इनकी नियुक्ति महाविद्यालय में की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन