ePaper

मंदिर को गंगाजल से धोने वाले को भी रोजगार मिलना चाहिए- कन्हैया

Updated at : 29 Mar 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर को गंगाजल से धोने वाले को भी रोजगार मिलना चाहिए- कन्हैया

मंदिर को गंगाजल से धोने वाले को भी रोजगार मिलना चाहिए- कन्हैया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा को लेकर शनिवार को कन्हैया कुमार मधेपुरा पहुंचे. कांग्रेस की “पलायन रोको, नौकरी दो ” यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कन्हैया ने सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी व पलायन की समस्या को उजागर करना और सरकार पर युवाओं को रोजगार देने का दबाव बनाना है. यात्रा में कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. कन्हैया ने कहा कि बिहार के युवा नौकरी का, किसान अपनी फसल और महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह यात्रा बिहार के नौजवानों और छात्रों की आवाज है, जो राज्य में बदलाव और न्याय की मांग को लेकर आगे बढ़ रही है. गंगाजल से सफाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण सहरसा के बनगांव में मंदिर से निकलने के बाद दूसरे दिन गंगाजल से सफाई की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कन्हैया ने कहा कि यदि ऐसा हुआ है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर को गंगाजल से धो रहे हैं, उन्हें भी रोजगार मिलना चाहिए. ताकि उनके परिवारों को पलायन न करना पड़े. कांग्रेस नेता ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आने चाहिए. उनके परिवार की महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए. देश में हर नागरिक को रोटी, कपड़ा, मकान और सम्मान मिलना चाहिए उन्होंने बिहार में युवाओं के बेहतर भविष्य और पलायन रोकने के लिए ठोस नीति अपनाने की मांग की. मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, एनएसयूआइ के निशांत यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन