ePaper

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने की चोरी

Updated at : 18 Jul 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने की चोरी

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने की चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नयानगर बुधामा पुलिस कैंप अंतर्गत खाड़ा बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकान में बुधवार की रात चोरों ने चोरी की. घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई. दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर बुधामा कैंप प्रभारी जिउत राम सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे. मालूम हो कि सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के बैरागी बासा निवासी बूचो मंडल का पुत्र मुरारी मंडल मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के खाड़ा पंचायत में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है. मुरारी बुधवार की रात को दुकान बंद घर चला गया. रात में चोरों ने दुकान का ताला लगभग 30 हजार रुपये का सामान चुरा लिया. गुरुवार को बगल के दुकानदारों ने मुरारी को चोरी की जानकारी दी. बुधामा कैंप प्रभारी जीउत राम ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन