चोरों ने ताला तोड़कर सिलिंडर व पोषण सामग्री चुराया

चोरों ने ताला तोड़कर सिलिंडर व पोषण सामग्री चुराया
मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर कला पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित पकिलपार गांव में चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 209 का ताला तोड़कर सिलिंडर व खाद्य सामग्री की चोरी कर ली. सेविका ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब वह केंद्र पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखने पर गैस सिलेंडर और बच्चों के पोषण के लिए रखी गयी खाद्य सामग्री गायब थी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. सेविका ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










