शिक्षक दंपती के घर में दिनदहाड़े चोरों ने की चोरी

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक दंपती के घर में दिनदहाड़े चोरों ने की चोरी

शिक्षक दंपती के घर में दिनदहाड़े चोरों ने की चोरी

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद मुख्यालय के डोहटबरी मुहल्ला वार्ड संख्या पांच में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने शिक्षक दंपती के घर चोरी की. चोरों ने 26 हजार नकद सहित करीब पांच लाख रुपया का जेवरात चुरा लिया. वारदात के वक्त शिक्षक दंपती स्कूल में गये थे. लौटने पर दंपती को चोरी का पता चला. दिनदहाड़े चोरी की वारदात से लोग सकते में हैं. जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उजानी के प्रधान शिक्षक चंद्रभूषण पासवान और उनकी पत्नी शिक्षका नीरज कुमारी मंगलवार को स्कूल में गये थे. घर का मुख्य दरवाजा सहित सभी कमरे में ताला जड़ा हुआ था. मंगलवार को दिन के करीब दो बजे दिन में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित शिक्षक दंपती ने पुलिस को दिये जानकारी में बताया कि दिन के दो बजे के करीब चोरों ने चोरी की. पीड़ित शिक्षक ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो देखा कि घर का सभी सामान यत्र तत्र बिखरा पड़ा हुआ है. आलमारी गोदरेज सहित दीवान व बक्सों में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. खोजबीन करने पर करीब पांच लाख का जेवरात व लगभग 25 हजार रुपया नकद चुरा लिया. चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची. इस संबंध में थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है. जल्द मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन