पिकअप पर लदे चोरी के भैंस के साथ चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पिकअप पर लदे चोरी के भैंस के साथ चोर गिरफ्तार

पिकअप पर लदे चोरी के भैंस के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के हरैली गांव से चोरों ने एक भैंस को चुराकर ले रहा था. इस दौरान रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चोर को पकड़ लिया. पुअनि अजीत कुमार ने बताया कि उदा से हरैली की ओर चोर आ रहा था. इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी पर लदे भैंस को पुलिस देखा. पुलिस ने पिकअप के चालक को गिरफ्तार किया. पूछताछ में गिरफ्तार चोर ने पुलिस को बताया कि हरैली गांव के वार्ड संख्या दो से पशुपति यादव का भैंस चोरी कर पिकअप पर लादकर ले जा रहा था. पुअनि अजीत कुमार ने मवेशी मालिक को भैंस बरामदगी के साथ चोर को गिरफ्तार करने की सूचना दी. सूचना पाकर दर्जनों ग्रामीण पहुंचे. पुलिस ने भैंस को मालिक के हवाले कर दिया. वही पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर थाना लाया. चोर की पहचान थाना क्षेत्र के करौती गांव के ललन यादव के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई. इधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपी को नामजद व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया गया है. वहीं अन्य नामजद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन