दो दिन होगा ऑनलाइन संवाद

दो दिन होगा ऑनलाइन संवाद
मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में शुक्रवार व शनिवार को ऑनलाइन संवाद का आयोजन किया जायेगा. आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि शुक्रवार को स्टडी सर्किल योजनान्तर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा : समसामयिक संदर्भ विषयक संवाद आयोजित होगा. इसके मुख्य वक्ता हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर-गढ़वाल के दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो इंदु पांडेय खंडूरी होंगी. उन्होंने बताया कि शनिवार को भूपेंद्र नारायण मंडल स्मृति व्याख्यान-मालान्तर्गत समाजवादी आंदोलन की चुनौतियां : तब और अब विषयक का आयोजन किया जायेगा. इसके मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के समाजशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्रो आनंद कुमार होंगे. उन्होंने बताया कि दोनों कार्यक्रम नि:शुल्क है. दोनों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










