स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान-समारोह

Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान-समारोह

स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान-समारोह

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर एक सम्मान- समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमें महाविद्यालय के सभी पूर्व प्रधानाचार्यों, सेवानिवृत्त शिक्षकों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने दी. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण करेंगे. इसके पूर्व प्रधानाचार्य का महाविद्यालय द्वारा पर सुबह 7:45 बजे एनसीसी पदाधिकारी ले गुड्डु कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वागत किया जायेगा. तदुपरांत प्रधानाचार्य द्वारा समाधि-स्थल तथा ठाकुर प्रसाद प्रतिमा स्थल व कीर्ति नारायण मंडल प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि की जायेगी. ध्वजारोहण के पूर्व संक्षिप्त सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन