ePaper

ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीएनएमयू की टीम रवाना

Updated at : 07 Jan 2026 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीएनएमयू की टीम रवाना

ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीएनएमयू की टीम रवाना

विज्ञापन

मधेपुरा. राजीव गांधी हेल्थ साइंस विश्वविद्यालय कर्नाटक में आयोजित ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की टीम रवाना हुई. प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक होगा. कुलपति प्रो विमलेन्दु शेखर झा ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया. कुलपति ने कहा कि आप लोग ऑल इंडिया प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करें हम लोग आपके लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध करायेंगे. मौके पर कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर, वित्त परामर्शी चतुर किस्कू, वित्त पदाधिकारी प्रो सुनील कुमार सिंह, क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डॉ अबुल फजल, परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र, कॉलेज इंस्पेक्टर प्रो अशोक कुमार सिंह, प्रो राजीव कुमार मल्लिक, विश्वविद्यालय क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार ने टीम को शुभकामना दी. क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो अबुल फजल व उप निदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार ने बताया कि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी डॉ संजीव कुमार दी गयी है, जबकि सहायक मैनेजर डॉ वीणा कुमारी, कोच भानु कुमार, सहायक कोच प्रिय रंजन और खुर्शीद अंसारी को बनाया गया है. इस प्रकार पुरुष वर्ग में तारिक अनवर, प्रेमाशीष, नीतीश कुमार, हिमांशु कुमार, सुरेश कुमार, आशीष कुमार, रविंद्र कुमार और नीतीश कुमार यादव, महिला वर्ग में कुमारी मुस्कान, सुलेखा कुमारी, मुस्कान खातून, निशा कुमारी और सोनी कुमारी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन