देशव्यापी हड़ताल का मधेपुरा में रहा मिलाजुला असर

Updated:
विज्ञापन

देशव्यापी हड़ताल का मधेपुरा में रहा मिलाजुला असर

विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किया प्रदर्शन मधेपुरा. लेवर कोड, वीबीजी राम जी कानून, बिजली बिल व बीज बिल 2025, अमेरिका-भारत आंतरिक समझौता के खिलाफ, एमएसपी की कानूनी गारंटी, फसल बीमा व पुरानी पेंशन लागू करने के लिए न्यूनतम मानदेय 30 हजार रुपये मासिक देने के लिए, कृषि ऋण माफ करने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय आम हड़ताल का गुरुवार को जिले में मिलाजुला असर रहा. हड़ताल के समर्थकों ने गुरुवार की सुबह ही भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा मधेपुरा के मुख्य द्वार को जाम कर कामकाज को घंटों ठप करा दिया. एटक, एक्टू, सिटू व बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकर्ता सुबह से ही सरकारी संस्थाओं को बंद कराने में सक्रिय रहे. आंदोलनकारियों ने स्टेट बैंक के बाद विद्युत कार्यालय के कामकाज को भी घंटों बाधित किया. मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर, एटक के जिला संयोजक वीरेंद्र नारायण सिंह, सीटू नेता गणेश मानव, एक्टू के संयोजक रामचंद्र दास, किसानसभा के जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन