सेवानिवृत्त बीईओ से झपट्टामार ने चेन झपटा

सेवानिवृत्त बीईओ से झपट्टामार ने चेन झपटा
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना गेट के सामने शुक्रवार की संध्या सेवानिवृत्त बीईओ जयंती कुमारी के गले से झपट्टामार ने सोने का चेन झपटकर फरार हो गया. पीड़िता ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता जयंती कुमारी मूलतः नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव की रहने वाली है. वह उदाकिशुनगंज प्रखंड परिसर स्थित अपने आवास पर रहकर पेंशन के कार्य का निष्पादन करने आयी थी. शुक्रवार की संध्या पति के साथ तीज पर्व को लेकर बाजार गयी थी. बाजार से लौटने के क्रम में थाना गेट के सामने सड़क को पार करने के लिए खड़ी थी. इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवकों ने गले से सोने का चेन झपटकर भाग गया. घटना के बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. थाने गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर अपराधियों का शिनाख्त कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










