आंबेडकर ईद मिलन समारोह का उद्देश्य आपसी प्रेम को है बढ़ाना

आंबेडकर ईद मिलन समारोह का उद्देश्य आपसी प्रेम को है बढ़ाना
मधेपुरा. भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ईद मिलन समारोह का आयोजन पसमान्दा मुस्लिम समाज के प्रान्तीय कार्यालय मंसूरीबाग में हुआ. कार्यक्रम में भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ हुआ. देश की विविध बहुभाषी संस्कृति की रक्षा व सम्मान पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष राम व संचालन कमलेश पासवान ने किया. आंबेडकर ईद मिलन समारोह ईद के दिन बिहार के सभी जिलों में पसमान्दा मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित होती है, जिसमें समाज के सभी जाति वर्ग समुदाय के लोग आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए जमा होते हैं. मौके पर सबने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी. पसमान्दा मंसूरी डेवलपमेंट रिसर्च फॉन्डेशन के ज्वाइंट डायरेक्ट सह अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ आबिद हुसैन ने वीडियो कॉल के माध्यम से सउदी अरब से संबोधित किया. इस अवसर पर पसमान्दा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय संयोजक पसमान्दा चाणक्य प्रो फिरोज मंसूरी ने कहा कि बिहार में आंबेडकर ईद मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का मकसद समाज में आपसी प्रेम को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में पंकज यादव, मनोज राम, गुरुश्रण रजक, मोहन पासवान, निरंजन राम, धनिकलाल शर्मा, अरशमान मंसूरी, जागो श्रृषिदेव, विनय ठाकुर, अनिल मेहता ने भी संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










