अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाये करतब, लोगों ने मेले का उठाया लाभ

Updated:
विज्ञापन
अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाये करतब, लोगों ने मेले का उठाया लाभ

अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाये करतब, लोगों ने मेले का उठाया लाभ

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज . प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मुहर्रम के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय मेला सोमवार की देर शाम गोल प्रतियोगिता के साथ संपन्न हो गया. बुजुर्गों की देखरेख में आयोजित मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. वही अखाड़े के खिलाड़ियों ने उस्ताद के मार्ग दर्शन में शानदार करतब पेश किया. सिंगारपुर में लगे एक दिवसीय मेले में सोहराब आलम, मो अहमद, मो सनोवार आलम, मो जुनैद, इरफान आलम आदि ने प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. छोटे खिलाड़ी अफजल, मुजाहिद और सलमान के करतब भी दर्शनीय रहे. ज्ञात हो कि तजिया कमेटी के लोगों ने तरह-तरह के अस्त्रों के साथ अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया. वही रहठा गांव में लगाये गये दो दिवसीय मेले में लोगों की भीड़ नजर आयी. जो युवाओं द्वारा प्रस्तुत युद्ध कला के जीवंत प्रस्तुति देखने में मग्न रहे. वही सोमवार की देर शाम मुहर्रम कमेटी ने विजेता गोल कमेटी को सम्मानित किया. मौके पर मो सूरज,साकिब अयाज,इरफान आलम,मंसूर अली, इफ्तेखार आलम, मो. मुमताज, मो. सोनू, अरशद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन