मंडल कारा का न्यायाधीश ने लिया जायजा

मंडल कारा का न्यायाधीश ने लिया जायजा
मधेपुरा. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने मधेपुरा मंडल करा का गुरुवार को दौरा किया. उनके साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नुतन कुमारी, जिला विधिक सेवा की सचिव पूजा कुमारी साह भी थी. प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल की हर व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं जेल में चल रहे अस्पताल का निरीक्षण किया. बंदियों से उनके कठिनाइयों के बारे में पूछा तथा उनको दूर करने के निर्देश दिया. प्रधान जिला न्यायाधीश ने बुजुर्ग व महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










