सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
कुमारखंड. सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के इसरायण खुर्द पंचायत के कचहरी टोला निवासी जयप्रकाश यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई. शव खुर्दा के कचहरी टोला पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शुक्रवार को परिजनों ने शव को एसएच-91 पर केवटगामा मोड़ के समीप रखकर जाम कर दिया. जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया. बतातें चले कि 31 मार्च को दीपक कुमार व मो फिरोज की पुत्री मजीद को एसएच-91 पर पिकअप ने धक्का मार दिया था, जिससे दीपक जख्मी हो गया था. वहीं मजीदा का एक हाथ टूट गया था. जख्मी दीपक को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जेएनकेटी , मधेपुरा रेफर कर दिया. वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सूर्य हॉस्पिटल सहरसा में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार नहीं देख उन्हें न्यूरो हॉस्पिटल, बिराटनगर (नेपाल) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










