चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
मधेपुरा. जिला परियोजना समन्वयन इकाई के तत्वावधान में लैंगिक समानता विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में सहरसा, मुंगेर, खगड़िया व मधेपुरा के सामाजिक विकास प्रबंधक, प्रशिक्षण अधिकारी, सभी प्रखंडों से क्षेत्रीय समन्वयक व सामुदायिक ने भाग लिया. मधेपुरा जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया. लैंगिक समानता के महत्व के प्रकाश डाला. प्रशिक्षण को सफल बनाने में सामाजिक विकास प्रबंधक अमितेश कुमार ने सहयोग किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










