शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल रवाना

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल रवाना

बच्चों को बिहार का बहुचर्चित पर्यटन स्थल बाबा विसुराउत स्थान भागलपुर स्थित कुप्पा घाट मंदार हिल, का परिभ्रमण कराया जायेगा

विज्ञापन

नयानगर

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर पंचायत के ग्राम शाहजादपुर स्थित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया. बता दें कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण दल को बाबा विसुराउत स्थान, कुप्पा घाट एवं मंदार हिल के लिये रवाना किये.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. अध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है. परिभ्रमण के दौरान पौराणिक व ऐतिहासिक स्थल को प्रत्यक्ष रूप से देखकर बच्चों के मानस पटल पर विविधता की समझ प्राप्त होता है. एचएम संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को बिहार का बहुचर्चित पर्यटन स्थल बाबा विसुराउत स्थान भागलपुर स्थित कुप्पा घाट मंदार हिल, का परिभ्रमण कराया जायेगा. मौके पर एचएम संजीव कुमार, अध्यक्ष चंद्रहास सिंह, शिक्षिका गुड्डी कुमारी, चांदनी कुमारी रसोईया गीता देवी, सुदामा देवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन