विस उपाध्यक्ष ने क्षेत्र का किया दौरा, सुनी लोगों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
विस उपाध्यक्ष ने क्षेत्र का किया दौरा, सुनी लोगों की समस्याएं

विस उपाध्यक्ष ने क्षेत्र का किया दौरा, सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन

नयानगर. बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने बुधवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इस दौरान कार्यकर्ता से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली. वहीं शाहजादपुर स्थित कम्युनिस्ट पार्टी के वरीय नेता स्व देवता प्रसाद सिंह की 86 वर्षीया बीमार पत्नी शांति देवी को देखने पहुंचे. उन्होंने उनसे मिलकर आशीर्वाद प्राप्त कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष मित्र भोला बाबू से भी मिलने पहुंचे. मौके पर उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, ध्रुव झा, सरपंच विद्याकर शर्मा, भाजपा नेता सुबोध चौधरी, बुधामा कैंप प्रभारी जीउत राम, अशोक सिंह, विराट, खाड़ा के पूर्व सरपंच विनोद मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन