हरियाली से ढके भवन के अग्रभाग है ग्रीन फेकेड्स: विद्यानाथ

हरियाली से ढके भवन के अग्रभाग है ग्रीन फेकेड्स: विद्यानाथ
प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार को ग्रीन फेकेड्स विषय पर एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान प्रतिष्ठित वनस्पतिशास्त्री प्रो विद्यानाथ झा ने दिया. प्रो झा एलएनएमयू दरभंगा के सेवानिवृत्त प्रोफेसर और एमआरएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य हैं. व्याख्यान में बड़ी संख्या में छात्र, शोध छात्र, शिक्षक और अन्य उपस्थित थे. उन्होंने आज के शहरी दुनिया में ग्रीन फेकेड्स के महत्व को विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि ग्रीन फेकेड्स या वर्टिकल गार्डन, हरियाली से ढके भवन के अग्रभाग हैं, जो कई पर्यावरणीय, सौंदर्य और मनोवैज्ञानिक लाभ प्रदान करते हैं. जिसमें बेहतर वायु गुणवत्ता, तापमान विनियमन और शोर में कमी शामिल है. उन्होंने इसे बेहतर बनाने के उपाय भी सुझाए. उन्होंने हरित ऊर्जा, हरित रेलवे, हरित शौचालय, हरित इंधन जैसे हरित पहलुओं के बारे में बताया. मौके पर विज्ञान संकाय के डीन और बीएनएमवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार, वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष संग्राम सिंह, डॉ मो अबुल फजल, डॉ बिनोद कुमार दयाल, डॉ पंचानंद मिश्रा, डॉ राखी कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










