मध्याह्न भोजन उपलब्ध करने वाली कंपनी हो ब्लैकलिस्टेड: एनएसयूआइ

Updated:
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन उपलब्ध करने वाली कंपनी हो ब्लैकलिस्टेड: एनएसयूआइ

मध्याह्न भोजन उपलब्ध करने वाली कंपनी हो ब्लैकलिस्टेड: एनएसयूआइ

विज्ञापन

मधेपुरा. एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में मंगलवार को डीईओ संजय कुमार से मिले. इस दौरान जिले में मध्याह्न भोजन मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की. निशांत ने कहा कि बीते 15 दिनों के अंदर जिले में दो-दो जगहों पर जहरीले मध्याह्न भोजन खाने से सैकड़ों बच्चे बीमार पड़े. इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावक सहमे हुए है. एमडीएम में छिपकली निकलना भोजन तैयार कर पहुंचाने वाली कंपनी की लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता था. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मध्याह्न भोजन सप्लाई करने वाले एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड किया जाय और पीड़ित बच्चों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाय. प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र कुमार मंडल, सोनू कुमार, रणधीर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन