सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली झांकी

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली झांकी
कुमारखंड. सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहटी, कुमारखंड के बच्चों ने शुक्रवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष पर झांकी व प्रभात फेरी निकाली, जिसका नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजित कुमार ने किया. प्रभात फेरी स्कूल परिसर से निकलकर प्रखंड मुख्यालय चौक, बाजार, प्रोजेक्ट कन्या हाईस्कूल, स्टेट बैंक, सिकरहटी पेट्रोल पंप सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुये पुनः स्कूल प्रांगण में पहुंचा. प्रभात फेरी में आचार्य जितेंद्र झा, मदन कुमार, रंजीता कुमारी, सीमा कुमारी, नीतू राज, भारती कुमारी, उषा कुमारी, राजू याह आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










