स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की मनायी गयी जयंती

Updated at : 23 Apr 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की मनायी गयी जयंती

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की मनायी गयी जयंती

विज्ञापन

मधेपुरा.

वेदव्यास महाविद्यालय में वीर कुंवर सिंह विचार मंच के द्वारा आजादी के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बुधवार को मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार मंच के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार ने की. इस अवसर पर विचार मंच के सदस्य सह अधिवक्ता राहुल कुमार यादव व समाजसेवी ध्यानी यादव व विद्याधर मुखिया ने कहा कि सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे. इन्हें गुरिल्ला युद्ध का महारथ हासिल था 80 वर्ष की अवस्था में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर देने वाला यह अद्वितीय योद्धा थे. अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे. इनको 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है. प्राचार्य डॉ आलोक कुमार, समाजसेवी दिलीप पटेल व छात्र नेता जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे. मौके पर वीरेंद्र नारायण सिंह, आशीर्वाद,राहुल कुमार,जितेन्द्र कुमार,सोनू कुमार ,नवीन कुमार ,कुन्दन कुमार,रणधीर कुमार मनीष कुमार,अमरजीत कुमार,लालबहादुर कुमार, गणेश राम, नाथन ऋषिदेव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन