भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय

भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
ग्वालपाड़ा . सनातन भागवत कथा से क्षेत्र में क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. जगद्गुरु सरल संत श्री नारायण दास देवाचार्य जी महाराज, पंडित अमरजीत शास्त्री, पुरानेश्वरी लीला देवी, प्रकाश बाबा, ललन बाबा, प्रणव बाबा, चंदन बाबा , मुरारी पांडे, अरविंद बाबा की वाणी से सत्संग प्रेमी लाभान्वित हो रहे हैं. जगद्गुरु सरल संत श्री नारायण दास देवाचार्य जी महाराज ने कहा कि भक्तजनों के मन में भगवान और भक्ति के प्रति विश्वास की जरूरत है. मन में विश्वाश हो तो भगवान भक्तों की रक्षा निश्चित रूप से करते हैं. मन स्थिर रखने की जरूरत है. मन को भटकने नहीं दे. भक्ति रूपी भजन में लोग भाव विभोर होकर गोता लगाते हैं. उन्होंने कहा कि भक्ति में शक्ति होती है. कथावाचक पंडित अमरजीत शास्त्री ने भगवान भाव के भूखे होते हैं. भक्त के समर्पण, अनुराग और विश्वास को देख कर भगवान अपने भक्तों की रक्षा करने किसी भी रूप में भक्त को दर्शन देते हैं. कथावचन के उपरांत भजन, कीर्तन आरती वंदना के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है. इस भक्तिमय कार्यक्रम के आयोजन में चंदेश्वरी प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघ्न स्वर्णकार, लड्डू जी, समिति प्रतिनिधि टुनटुन साह, सरपंच प्रतिनिधि रोहित नंदन आदि का सहयोग मिल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




